मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलराम को नया वस्त्र पहनाकर की गई पूजा On Makar Sankranti, Lord Jagannath, sister Subhadra and brother Balarama were dressed in new clothes and worshipped

लेखक: प्रकाशित:
मकर संक्रांति पर प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलराम को नया वस्त्र पहनाकर की गई पूजा On Makar Sankranti, Lord Jagannath, sister Subhadra and brother Balarama were dressed in new clothes and worshipped

आदित्यपुर : प्रथम अमृत स्नान के पावन अवसर पर मकर संक्रांति पर्व की सुबह रेलवे कॉलोनी के आदित्यपुर-2 में स्थापित श्री श्री जगन्नाथ प्रभु, माता शुभधरा, बलभद्र प्रभु जी और सुदर्शन जी को नया वस्त्र पहना कर उनकी श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद भक्त श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रेलवे कॉलोनी, आदित्यपुर-2 मंदिर के समीप स्थित हरिजन और बाउरी बस्ती के 70 बुजुर्ग महिला और पुरुषो के बीच जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष जे.पी. शर्मा की माता और परिवार के सदस्यों के हाथों से कंबल और साड़ी वितरण किया गया। इस कार्य में श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति आदित्यपुर के प्रधान सचिव सह कोषाध्यक्ष मोहित कुमार, सचिव कृष्ण प्रसाद, उप-सचिव राजू मुखी,  अभिषेक कुमार, मनीष कुमार पंडित शर्मा बाबु आदि सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन