मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियंत्रित हाइड्रा को ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत Elderly woman dies after being hit by an uncontrolled hydra

लेखक: प्रकाशित:
अनियंत्रित हाइड्रा को ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत Elderly woman dies after being hit by an uncontrolled hydra

गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया के डीवीसी मोड़ से सटे टिस्को को-ऑपरेटिव सोसायटी के समीप मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित हाइड्रा द्वारा सड़क पर पैदल चल रही बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी गई जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हाइड्रा चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने हाइड्रा को जब्त कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन