मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पौराणिक संस्कृति को जीवंत बनाने का सबसे महान पर्व है मकर- शरद शर्मा Makar is the greatest festival to revive the ancient culture - Sharad Sharma

लेखक: प्रकाशित:
पौराणिक संस्कृति को जीवंत बनाने का सबसे महान पर्व है मकर- शरद शर्मा Makar is the greatest festival to revive the ancient culture - Sharad Sharma

●टीजीएस में मकर संक्रांति पर मिलन समारोह आयोजित
गम्हरिया : टीजीएस में मकर संक्रांति पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन के बीच समन्वय स्थापित कर आदर्श कायम करने पर बल दिया गया। इस मौके पर टिस्को ग्रोथ शॉप के महाप्रबंधक शरद शर्मा ने कर्मचारियों को मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा कि पूरे देश में अलग-अलग ढंग से लोग इस पर्व को मनाकर अपनी पौराणिक संस्कृति को जीवंत बनाते हैं। उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया। इस दौरान पर जेडीसी चेयरमैन पंचम प्राणलाल टांक, टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महासचिव शिवलखन सिंह ने भी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं यूनियन के सदस्यों को शुभकामना दी। इस मौके पर भोज का आयोजन किया गया जिसमे  टीजीएस कैंटीन मे सभी ने चूड़ा, दही एवं तिलकुट खाने का आनंद लिया। इस मौके पर प्रदीप घोष, दीपक वर्गीस, वरीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह, एडमिन टीम से उदय शंकर पाठक, संजय तिवारी, विकास वर्मा, वेलफेयर कमिटी के सदस्य रंजन मिश्रा, प्रभुनाथ कर्ण, कौशल कुमार, ओमप्रकाश पाठक, दिलीप महतो, नवीन कुमार, दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन