मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीडीओ, सीओ समेत कर्मियों ने ली शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा अक्षुण्ण रखने की शपथ On National Voter's Day, BDO, CO and other employees took oath to maintain the dignity of peaceful elections

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीडीओ, सीओ समेत कर्मियों ने ली शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा अक्षुण्ण रखने की शपथ On National Voter's Day, BDO, CO and other employees took oath to maintain the dignity of peaceful elections

गम्हरिया : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी और सीओ अरविंद कुमार वेदिया द्वारा प्रखंड व अंचल कर्मियों को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारीद्वय ने कर्मियों से कहा कि विगत विस चुनाव में जिस प्रकार पूरे प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कर्मियों ने उत्साह व लगन के साथ ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए स्वच्छ व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न कराया। यही जज्बा आगे भी बरकरार रखना है। इस दौरान उन्होंने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सभी अधिकारियों व कर्मियों को प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर बीईई सुब्रता महतो समेत प्रखंड व अंचल के अधीनस्थ सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन