मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव समिति की ओर से नरवापहाड़ में नेत्र जांच शिविर आयोजित,15 मोतियाबिंद पीड़ित चिन्हित All India Vairagi Vaishnav Committee organised eye check-up camp in Narwapahar, 15 cataract patients identified

लेखक: प्रकाशित:
अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव समिति की ओर से नरवापहाड़ में नेत्र जांच शिविर आयोजित,15 मोतियाबिंद पीड़ित चिन्हित All India Vairagi Vaishnav Committee organised eye check-up camp in Narwapahar, 15 cataract patients identified

◆जनहित में समिति की ओर से आगे भी काम जारी रहेगा- चित्तरंजन दास
जादूगोड़ा : सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव समिति की ओर से नरवापहाड़ स्थित बाघमारा वैष्णव भवन में बृहस्पतिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चित्तरंजन दास  व फकीर चंद्र दास के नेतृत्व में किया गया। इस शिविर में 45 लोगों की आंखों की जांच की गई जिसमें 15 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। चयनित मोतियाबिंद पीड़ितों का निःशुल्क ऑपरेशन आगामी 5 जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में कराया जाएगा। कार्यक्रम के सम्बन्ध में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चित्तरंजन दास ने कहा कि आगे भी जनहित में काम जारी रहेगा और आगामी मार्च माह के प्रथम सप्ताह में चैतन्य महाप्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शिविर को सफल बनाने में अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चित्तरंजन दास, फकीर चंद्र दास, रविन्द्र नाथ दास, तपन दास, आशीष दास, विश्वजीत दास, प्रशान्तो दास, समीर दास, मधु दास, लखन दास, पूर्णिमा नेत्रालय के अनुराग व चंदन महतो आदि ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन