मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सम्मानित किए गए ताइक्वांडो कलर बेल्ट ग्रेडिंग एवं रेफरी सेमिनार के सफल खिलाड़ी Successful players of Taekwondo color belt grading and referee seminar were honored

लेखक: प्रकाशित:
सम्मानित किए गए ताइक्वांडो कलर बेल्ट ग्रेडिंग एवं रेफरी सेमिनार के सफल खिलाड़ी Successful players of Taekwondo color belt grading and referee seminar were honored

गम्हरिया : झारखंड ताइक्वांडो एकेडमी एवं सोशल एक्शन के द्वारा गम्हरिया स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट एवं रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव ज्योति विद्या मंदिर के निदेशक संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव, झारखंड ताइक्वांडो एकेडमी एवं सोशल एक्शन के निदेशक रवि शंकर ने अच्छे नम्बर से पास होने वाले खिलाड़ियों को उपहार प्रदान किया। साथ ही, रेफरी सेमिनार के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने वाले खिलाड़ियों में खुशी कुमारी, अंजली वर्मा, साहिल प्रजापति, देवांश श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, रूपश्री चौधरी, स्पर्श पाठक, आर्यन कुमार पंडित, प्रिंस कुमार सिंह आदि शामिल हैं। बीते दिसंबर माह से चल रहे रेफरी सेमिनार का भी समापन भी शनिवार को परीक्षा लेकर किया गया। उंक्त परीक्षा में उत्तीर्ण होकर राज्य स्तरीय रेफरी का पद प्राप्त करने वालों में सुरीता नंदन, विशाल कुमार, सौतृक माझी, मुस्कान मेलगांडी, खुशी कुमारी, ऋषिक ऋषि, रिसिता शर्मा, आशीश चौहान आदि शामिल हैं। रेफरी सेमिनार एवं बेल्ट ग्रेडिंग के सफल संचालन में ताइक्वांडो कोच आयुष कुमार पांडे, प्रियंका बांकीरा, सुहानी कुमारी, सनरूल हसन आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावे काफी संख्या में अभिभावकगण भी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन