मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनुशासन और समय की पाबंदी से ही होती है अव्वल कामगारों की पहचान- आशीष मिश्रा Discipline and punctuality are the only things that identify top workers - Ashish Mishra

लेखक: प्रकाशित:
अनुशासन और समय की पाबंदी से ही होती है अव्वल कामगारों की पहचान- आशीष मिश्रा Discipline and punctuality are the only things that identify top workers - Ashish Mishra



गम्हरिया : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर में स्थित प्रतिष्ठित कंपनी जीएस ऑटो प्रबंधन एवं कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्लांट हेड आशीष मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी के विकास में कामगारों का सहयोग सर्वोपरि होता है। इस कंपनी में प्रबंधन एवं कामगारों के बीच बेहतर सामंजस्य का बेमिसाल उदाहरण देखने को मिलता है। कई विषम परिस्थितियों में कामगारों का सहयोग जहां कंपनी को मिलता है, वहीं प्रबंधन भी कामगारों के हितों की रक्षा में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आनुशासन और समय की पाबंदी से ही अव्वल कामगारों की पहचान होती है। इस अवसर पर कामगारों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रामाशंकर, राकेश शर्मा, दिलेश्वर, प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंहा, अंकुर सिंह, अश्विनी पांडेय, उत्तम सिंह, राम जनम, गोस्वामी विष्णु महापात्र, आदित्य, नेपाल, विशाल सिंह, विजय भूषण सिंह, राम सुहाग सिंह, रितेश सिंह, विजय सिंह आदि को पुरस्कृत किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन