मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नए साल में टीजीएस में आयोजित केक कटिंग कार्यक्रम में सम्मानित किए गए कामगार Workers were honored in the cake cutting program organized at TGS in the new year

लेखक: प्रकाशित:
नए साल में टीजीएस में आयोजित केक कटिंग कार्यक्रम में सम्मानित किए गए कामगार Workers were honored in the cake cutting program organized at TGS in the new year



ग़म्हरिया : टीजीएस में नव वर्ष के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टीजीएस के जीएम शरद शर्मा ने कंपनी के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और संघर्ष के बल पर हम चुनौतियों का सामना कर लक्ष्य हासिल कर सकते है। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नए साल में आप विकास का लक्ष्य तैयार कर सफलता हासिल करें। विकास में कर्मचारियों एवं प्रबंधन के अधिकारियों का सहयोग परस्पर है। इस दौरान लागत बचत और डिजिटलीकरण पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम टिस्को मजदूर यूनियन के महासचिव शिव लखन सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर कई कर्मचारियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिव लखन सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, दिलीप महतो, डी. उपाध्याय, ओपी पाठक, प्रभु कर्ण, कौशल कुमार, रंजन कुमार और मिंटू पात्रा समेत सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन