मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर महिला सफाईकर्मियों ने कुबेर इंटरप्राइजेज के खिलाफ किया प्रदर्शन Women sanitation workers protested against Kuber Enterprises regarding their demands

लेखक: प्रकाशित:
अपनी मांगों को लेकर महिला सफाईकर्मियों ने कुबेर इंटरप्राइजेज के खिलाफ किया प्रदर्शन Women sanitation workers protested against Kuber Enterprises regarding their demands



गम्हरिया : अपनी समस्याओं को लेकर महिला सफाई कर्मियों द्वारा ठेका संचालक कुबेर इंटरप्राइजेज के खिलाफ कांड्रा टॉल प्लाजा के समीप प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से वे उंक्त ठेका संचालक के अधीनस्थ कार्य कर रहे हैं। किन्तु, अबतक उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा उपकरण, पीएफ और इएसआई आदि की सुविधा से वंचित रखा गया है। यहां तक कि उनके द्वारा समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता है। महिला सफाई कर्मियो ने बताया कि ठेका संचालक द्वारा उन्हें आईडी कार्ड भी नहीं दिया गया है जिससे किसी को पता चल सके कि हम किसके अंतर्गत काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इन समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र नहीं किया जाता है तो वे इस बाबत पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन से शिकायत कर गुहार लगाई जाएगी। इस मौके पर आरती लोहार, सीता देवी, कल्याणी महतो, कुंती सरदार, बुधनी देवी, रासमणि कालिंदी, विमला लोहार, सोनका देवी, भारती मंडल, मंजू देवी, मोगक्ली मार्डी, फूलो देवी, रूपा कर्मकार समेत काफी संख्या में महिला सफाईकर्मी उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन