मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मैट्रिक और इंटर के परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर डीसी ने की बैठक DC held a meeting regarding the selection of matriculation and intermediate examination centers

लेखक: प्रकाशित:
मैट्रिक और इंटर के परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर डीसी ने की बैठक DC held a meeting regarding the selection of matriculation and intermediate examination centers
सरायकेला : समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर बैठक की गई। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में कुल 17249 विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसके लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 12189 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए कुल 38 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की सहूलियत व उचित यातायात की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का चयन करने तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र चयन के क्रम में समिति सदस्यों के साथ बिंदुवार चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे केंद्र जिनकी दूरी अधिक है, उनमे सुधार करने तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन