मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से ईचागढ़ के युवक दया महतो की मौत Daya Mahato, a youth from Ichagarh, died after being hit by an unknown Bolero

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से ईचागढ़ के युवक दया महतो की मौत Daya Mahato, a youth from Ichagarh, died after being hit by an unknown Bolero
गम्हरिया : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भोलाडीह के समीप अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से दया महतो (30) नामक युवक की मौत हो गई। मृतक ईचागढ़ का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने  स्प्लेंडर बाइक से सरायकेला की ओर जा रहा था। हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की बाइक पहले एक टेंपो से टकरा गई जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पीछे से आ रहे एक अज्ञात बोलेरो द्वारा उसे कुचल दिया गया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना के बावत मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस बोलेरो का पता लगा रही है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन