मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तैलिक वैश्य महासभा का वनभोज सह मिलन समारोह 5जनवरी को, पांच हजार से अधिक लोग करेंगे शिरकत Picnic and get-together function of Tailik Vaishya Mahasabha will be held on 5th January, more than five thousand people will participate

लेखक: प्रकाशित:
तैलिक वैश्य महासभा का वनभोज सह मिलन समारोह 5जनवरी को, पांच हजार से अधिक लोग करेंगे शिरकत Picnic and get-together function of Tailik Vaishya Mahasabha will be held on 5th January, more than five thousand people will participate



ग़म्हरिया : अखिल भारतीय तैलिक वैश्य महासभा के जिला कमेटी की ओर से आगामी रविवार, 5 जनवरी को वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में कोल्हान के तीनों जिले से करीब पांच हजार से अधिक समाज के लोग शिरकत करेंगे। यह जानकारी महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद साहू एवं युवा उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि गम्हरिया के भामाशाह धर्मशाला सह आरोग्य गौशाला प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के भाजपा विधायक चम्पाई सोरेन रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पुर्णिमा दास साहु, भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह, एसिया अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल, भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बास्को बेसरा आदि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समाज का विकास एवं उचित मार्गदर्शन के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, मेघावी बच्चों को प्रोत्साहन एवं अव्वल बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक समाज के लोगों से इस समारोह में शामिल होने की अपील किया है। इस मौके पर सत्यनारायण साहू, सुरेंद्र प्रसाद साहू, रूपलाल साहू, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन