मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस Chitragupta Mahasamiti Gamhariya celebrated 76th Republic Day with enthusiasm

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस Chitragupta Mahasamiti Gamhariya celebrated 76th Republic Day with enthusiasm

गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से हर्षोल्लास के साथ देश का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त भवन में समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने झंडोत्तोलन किया व राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उपाध्यक्ष ने
सभी सदस्यों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन सभी को प्रण लेने की जरूरत है कि हम सब अपने कर्तव्य ईमानदारी से निभाएं ताकि हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरीय सदस्य सुरेंद्र श्रीवास्तव ने भी राष्ट्रीय गीतों के महत्व को लोगों के बीच साझा किया। इस मौके पर बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा, महेंद्र प्रसाद कर्ण, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, केके सिन्हा, मुकेश कुमार, महेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश्वर सहाय, अभय लाभ समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन