मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट एक में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस 76th Republic Day celebrated with great pomp at RKFL Plant One

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट एक में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस 76th Republic Day celebrated with great pomp at RKFL Plant One

●सम्मानित किए गए बेहतर कार्य करने वाले कामगार
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक कंपनी परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्लांट हेड बालामुरली कृष्णा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात, कंपनी के सुरक्षा गार्डों द्वारा परेड मार्च कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। इस मौके पर अवसर पर प्लांट हेड ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों समेत राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्यों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समारोह हमें आजादी के मायने, बलिदान देने वालें वीरों की गाथा को याद करने तथा संविधान में आस्था रखने एवं देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को याद दिलाता है।

इस मौके पर कंपनी में बेहतर कार्य करने वाले कामगारों व सफाईकर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कंपनी के एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी, विवेक कांत, मैनक गुप्ता, सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार, परेश महतो, यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल महतो समेत काफी संख्या में अधिकारी व कामगार उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन