मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिद्धू-कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में मना 76वां गणतंत्र दिवस, डॉ0 रोडियो सोरेन ने किया झंडोतोलन 76th Republic Day celebrated at Sidhu-Kanhu Memorial High School, Dr. Rodeo Soren hoisted the flag

लेखक: प्रकाशित:
सिद्धू-कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में मना 76वां गणतंत्र दिवस, डॉ0 रोडियो सोरेन ने किया झंडोतोलन 76th Republic Day celebrated at Sidhu-Kanhu Memorial High School, Dr. Rodeo Soren hoisted the flag

बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ आचरण पर ध्यान दे- राम हरि बास्के
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ और उसके आसपास के विभिन्न स्कूलों में देश का 76वाँ गणतंत्र दिवस उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नरवापहाड़ स्थित सिद्धू -कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में आयोजित किया गया जहां स्कूल के सचिव श्री सोरेन ने तिरंगा फहराया व परेड की सलामी ली। इस मौके पर कार्यक्रम को विद्यालय के प्रशासक राम हरि बास्के ने भी संबोधित किया तथा कहा कि बच्चे पढ़ाई -लिखाई के साथ-साथ  आचरण निर्माण पर भी ध्यान दे  ताकि अच्छे नागरिक बनकर देश व समाज की तरक्की में योगदान दे सके। इस मौके पर विद्यालय की के प्राचार्य बनवारी दास, ठाकुर दास मुर्मू, दसमत किस्कू, सुशील सोरेन, जयंती मुंडा, दुलू राम सरदार, तारापदो गोप आदि उपस्थित थे। इसी तरह चैतन्य वेलफेयर ट्रस्ट, खुखडाडीह में ग्राम प्रधान दामोदर सिंह ने झंडोतोलन किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन