मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हाता स्थित बिजली सब स्टेशन में 15 लाख की तांबा तार की लूट, बंधक बनाकर 10 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम Copper wire worth Rs 15 lakhs looted from the electricity sub-station located in Haata, 10 criminals carried out the incident by taking hostages

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : पोटका थाना क्षेत्र के  हाता स्थित बिजली सब स्टेशन में  बीते शनिवार की रात्रि करीब 11:30 बजे हथियार के बल पर दस की संख्या में आए अपराधियों ने बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर रात भर गैस कटर के जरिए ट्रांसफार्मर को  काट कर 15 लाख का कॉपर तार  लूट कर फरार हो गए। घटना के बाबत बताया जाता है कि हाता स्थित विद्युत उपकेंद्र की बिजली अचानक कट गई। उसके बाद ड्यूटी में तैनात दो बिजली कर्मी बाहर आकर जांच करने निकले तो पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें बंधक बना लिया और घटना को अंजाम देकर चलते बना। घटना की सूचना मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने भी घटना स्थल का दौरा किया व प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन