मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मानगो गुरुद्वारा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या की Transporter Santosh Singh shot dead by unknown criminals in Mango Gurdwara Basti

लेखक: प्रकाशित:
मानगो गुरुद्वारा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या की Transporter Santosh Singh shot dead by unknown criminals in Mango Gurdwara Basti

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती में ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की घर में घुसकर अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि संतोष सिंह अपने घर के पास मनान गली के समीप खड़े थे। इसी बीच अज्ञात अपराधी आए और उनपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग देखते ही वे वहां से भागने लगे और भाग कर एक घर में घुस गए। उनको भागते देख अपराधियों ने संतोष सिंह का पीछा किया और घर में घुसकर गोली मार दी जिससे तीन गोलियां उनके सीने में लगी और वे वहीं गिर गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा की तलाश कर रही है। विदित हो कि संतोष सिंह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े रहे। उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव भी लड़ चुके है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन