मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की जिला कमेटी गठित, बास्को बेसरा बने अध्यक्ष District committee of Saraikela-Kharsawan District Boxing Association formed, Basco Besra became president

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की जिला कमेटी गठित, बास्को बेसरा बने अध्यक्ष District committee of Saraikela-Kharsawan District Boxing Association formed, Basco Besra became president

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक गम्हरिया के मिरुडीह स्थित सिद्धू-कानू चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बास्को बेसरा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, विशिष्ट अतिथि सामाजसेवी अंकुर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अर्नेस्ट लकड़ा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा आदि शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि जोबा मांझी द्वारा एसोसिएशन के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमे  बास्को बेसरा को अध्यक्ष, अमित सिंहदेव व एपील सामद को उपाध्यक्ष, हिमांशु कुमार सिंह को महासचिव, बलराम पटसानी को सहसचिव और पी.वासुदेव राव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलाव कार्यकारिणी सदस्य के रुप मे अजीत कुमार सिंह, संतोष महतो एवं अनिरुद्ध महतो को रखा गया। अपने संबोधन में सांसद ने संगठन को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए क्षेत्र के ऊर्जावान युवाओं को इस खेल से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की अपील किया जिससे झारखंड राज्य खेल के क्षेत्र में अग्रसर भूमिका निभाए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अंकुर सिंह ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के साथ मिलकर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, अरुण मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए जिला के अधिक से अधिक बच्चों को बॉक्सिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन अजीत सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर भुंडा बेसरा, दुर्गा बेसरा, पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाज सुखलाल सोय, तौकीर खान, सूरज सोय, हरि सिंह शांडिल, कार्तिक महतो, सोना भट्टाचार्य, मंगल मांझी समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन