मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया की छात्राओं ने लहराया परचम The students of Women's Polytechnic Gamharia hoisted the flag in the final round of the idea pitching competition

लेखक: प्रकाशित:
आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया की छात्राओं ने लहराया परचम The students of Women's Polytechnic Gamharia hoisted the flag in the final round of the idea pitching competition
गम्हरिया : झारखण्ड युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलोजी के निर्देशानुसार, विकसित भारत विकसित झारखण्ड निर्माण के तहत रांची में आयोजित आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया की छात्राओं ने विजय पताका फहरा कर संस्थान का गौरव पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। बताया गया है कि इस प्रतियोगिता के प्रथम राउंड का आयोजन सर्वप्रथम महिला पॉलीटेक्निक में किया गया था। इस दौरान 20 ग्रुपों में से चयनित पांच ग्रुपों को द्वितीय राउंड के लिए बीआईटी सिंदरी भेजा गया था जिसमे एक ग्रुप का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ। उस चयनित ग्रुप के खिलाड़ियों ने बीते शनिवार को राँची में आयोजित फाइनल राउंड में भाग लिया और अपना परचम लहराया। इस दौरान झारखण्ड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलोजी के वाईस चांसलर भी उपस्थित थे। उन्होने ग्रुप में भाग लेने वाली प्रथम सेमेस्टर छात्राओं की जमकर प्रशंसा की। साथ ही, संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार समेत सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को शुभकामना दी। उंक्त प्रतियोगिता में दिए गए प्रोजेक्ट का नाम यू.भी. संचालित शुद्धता, स्वचालित पूर्णता एक स्वस्थ समुदाय था। बेहतर प्रदर्शन के लिए इस ग्रुप को प्रोत्साहन राशि के रूप में 20 हजार देने की घोषणा की गई। संस्थान के प्राचार्य समेत सभी शिक्षको ने इन छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन