मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआइटीई गम्हरिया में एकता और आनंद के साथ मनाया गया क्रिसमस समारोह Christmas celebrations held with unity and joy at XITE Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआइटीई गम्हरिया में एकता और आनंद के साथ मनाया गया क्रिसमस समारोह Christmas celebrations held with unity and joy at XITE Gamharia
गम्हरिया : एक्सआईटीई गम्हरिया में आनंद और उल्लास के साथ क्रिसमस समारोह मनाया गया। ज़ेवियर स्कूल के जूनियर विंग में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक क्लब समन्वयकों, ब्रांडिंग और संचार विभाग की ओर से किया गया था। इस मौके पर प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा मनीषा और प्रिया मुर्मू द्वारा निर्देशित एक नाटक की प्रस्तुति की गई जिसमें ईसा मसीह के जन्म को जीवंत रूप से चित्रित किया। इस नाटक के माध्यम से विश्वास, नम्रता और दिव्य अनुग्रह के विषयों पर जोर दिया गया। वहीं, द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। साथ ही, छात्रा नैंसी और उनके समूह ने एक सामूहिक मोहक नृत्य का प्रदर्शन दिया जिससे दर्शक मोहित हो उठे। इस मौके पर छात्रावास के लड़कों द्वारा भी एक ऊर्जावान और रचनात्मक नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 फादर ई.ए. फ्रांसिस एसजे ने एक प्रेरक क्रिसमस संदेश दिया जिसमें दया, क्षमा और कृतज्ञता के मूल्यों को बढ़ावा दिया गया। इस मौके पर सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सबिता, सिस्टर शीला, ब्रदर अमलराज, फादर एडविन रितेश डुंगडुंग एसजे, डॉ0 फादर मुक्ति क्लेरेंस एसजे समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन