मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जैविक खेती के साथ साथ पशुपालन को भी दे बढ़ावा:कृषि सचिव Promote animal husbandry along with organic farming: Agriculture Secretary

लेखक: प्रकाशित:
जैविक खेती के साथ साथ पशुपालन को भी दे बढ़ावा:कृषि सचिव Promote animal husbandry along with organic farming: Agriculture Secretary
पटमदा : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत किसान गोष्ठी कार्यक्रम पटमदा के रांगाटांड में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि विभाग, झारखंड सरकार के वरीय सचिव गोपालजी तिवारी द्वारा पटमदा प्रखंड का दौरा करते हुए कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया गया। इस क्रम में बांगुडदा में लघु कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन, लैम्प्स का निरीक्षण,पशुधन योजना के तहत सुकर का लाभुको के बीच वितरण, मत्स्य पालन योजना का निरीक्षण, कृषि विभाग के द्वारा किसानों के बीच अनुदानित दर पर कृषि यंत्र वितरण आदि किया गया।किसानों के संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन का आधार ही कृषि हैं। कृषि में रसायन उपयोगी कम करे, जैविक खाद का उपयोग करें तो स्वास्थ्य के साथ साथ धरती मां का स्वास्थ्य भी ठीक होगा। उन्होंने आगे की पीढ़ी के विषय में चिंता करने की बात कही। कहा कि तकनीक का उपयोग कर बेहतर उपज बढ़ाएं, मिट्टी के जीवन की रक्षा के साथ धरती माता को कराहने से बचाएं ,मिट्टी जांच करवाए और ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा दे।पशुपालन को भी वैकल्पिक तौर पर रखें। विभाग और किसानों के बीच की दूरी को हटाकर योजना का लाभ लें। उन्होंने 'भोजन में हो शुद्धता तो दवाई की दरकार नहीं' स्लोगन देते हुए अपने स्वास्थ्य के सुधार के लिए जैविक खेती करने की बात कही।इस मौके पर किसानों के बीच कृषि जिंक और डोलोमाइट का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरुआ, जिला पशुपालन अधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार, मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, सीओ राजेंद्र दास, आत्मा निदेशक गीता कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अंबुज कुमार, बीटीएम सालगे सोरेन, एटीएम जितेंद्र रूहिदास, बीटीएम सुशील महतो समेत काफी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन