मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गुरुचरण सिंह की मौत Bike rider Gurcharan Singh died after being hit by a trailer

लेखक: प्रकाशित:
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गुरुचरण सिंह की मौत Bike rider Gurcharan Singh died after being hit by a trailer

सरायकेला : जिले के कांड्रा-टाटा मार्च पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित उत्कल ऑटोमोबाइल के समीप मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रेलर द्वारा मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गुरुचरण सिंह (36) नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जमशेदपुर स्थित कदमा शास्त्री नगर का निवासी था और औद्योगिक क्षेत्र की हाइको कंपनी में कार्यरत थे। वे घटना के वक्त अपनी पल्सर बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर द्वारा टक्कर मार दी गई। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों, राहगीर और मृतक के परिजनों ने शव के साथ बीच सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने पुलिस के देर से पहुंचने पर भी नाराजगी जताई और फरार ट्रेलर चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग किया। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन