मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया पति सोनू सरदार हत्याकांड में एसआईटी को मिली सफलता, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार SIT got success in the murder case of Para Teachers Union's District President cum Mukhiya's husband Sonu Sardar, two arrested including the main accused

लेखक: प्रकाशित:
पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया पति सोनू सरदार हत्याकांड में एसआईटी को मिली सफलता, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार SIT got success in the murder case of Para Teachers Union's District President cum Mukhiya's husband Sonu Sardar, two arrested including the main accused
सरायकेला : जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति और पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या के मामले में एसपी द्वारा गठित एसआईटी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी टीम ने इस कांड के मुख्य आरोपी बीरबल सरदार और एक अन्य आरोपी रवि महतो उर्फ कोका को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी भी बरामद कर लिया है। इस बाबत एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 13 दिसंबर की रात सोनू सरदार को अज्ञात अपराधियों ने नव प्राथमिक विद्यालय, बड़डीह के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में गम्हरिया थाना में कांड संख्या-135/2024 के तहत मामला दर्ज किया था। तत्पश्चात, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों में से 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बीते सोमवार को मुख्य आरोपी बीरबल सरदार को नीमडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर रवि महतो उर्फ कोका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 7.62 मिमी का पिस्टल तथा ब्लू कलर की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन संख्या JH0SDQ 9881) भी बरामद हुई है। मुख्य आरोपी बीरबल सरदार (38 वर्ष), निवासी उगमा, थाना सरायकेला तथा रवि महतो उर्फ कोका (55 वर्ष), निवासी उगमा, थाना सरायकेला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी बीरबल सरदार का इससे पहले भी हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं एक अन्य आरोपी लक्खीचरण नायक उर्फ लक्खी ने गिरफ्तारी के डर से सरायकेला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, नीमडीह थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी, अनुसंधानकर्ता सुनील कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन