मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नरवा पहाड़ स्थित शंकरदा गांव में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ पूरा गांव Shrimad Bhagwat Katha started in Shankarda village situated on Narwa hill

लेखक: प्रकाशित:
नरवा पहाड़ स्थित शंकरदा गांव में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ पूरा गांव Shrimad Bhagwat Katha started in Shankarda village situated on Narwa hill
●भागवत कथा जिंदगी जीने की सिखाती है कला- पंडित दीपक शास्त्री
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित शंकरदा गांव में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन 101 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकली जिसकी अगुवाई अयोध्या से आए कथावाचक पंडित दीपक शास्त्री, अनिल भक्त व पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल ने किया। इस कलश यात्रा से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। कथावाचक दीपक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाता है। जिसके जरिए भागवत कथा में बताए गए ज्ञान को आत्मसात कर परमात्मा से जुड़ कर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल व अनिल भक्त ने कहा कि विश्व शांति, सनातन समृद्धि व सृष्टि सुरक्षा को लेकर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व चार साल पहले इस तरह का कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस भक्तिमूलक कार्यक्रम का समापन आगामी 30 दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के जरिए भगवान से जुड़ाव कर जीवन को स्वर्ग बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों की ओर से रजत भक्त, शंकर भक्त, अमित कुमार भक्त, बिमल कुमार भक्त, गणेश चंद्र भक्त, चित्रा रंजन भक्त, समेत समस्त ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन