मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित A program was organized at the Community Health Center, Gamhariya on World AIDS Day

लेखक: प्रकाशित:
विश्व एड्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित A program was organized at the Community Health Center, Gamhariya on World AIDS Day

गम्हरिया : विश्व एड्स दिवस के अवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा डॉ0 लक्ष्मी कुमारी ने कहा  कि जागरूकता ही एड्स का बचाव है। इसका हमें ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1097 पर कोई भी व्यक्ति एड्स के बारे में जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि एड्स मुख्यत: संक्रमित मां से उसके बच्चे में, असुरक्षित यौन संबंध से, संक्रमित सुई या सिरिंज से संक्रमित रक्त के चढ़ाने से फैलता है। इस मौके पर डॉ0 अंजू कुमारी, नवीन कुमार समेत सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन