मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यसपुर पंचायत के ग्रामीणों ने किया रायबासा विद्युत सब स्टेशन का सांकेतिक घेराव Villagers of Yaspur Panchayat staged a symbolic siege of the Raibasa electricity substation

लेखक: प्रकाशित:
यसपुर पंचायत के ग्रामीणों ने किया रायबासा विद्युत सब स्टेशन का सांकेतिक घेराव Villagers of Yaspur Panchayat staged a symbolic siege of the Raibasa electricity substation

गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत यसपुर पंचायत के निवासियों की शिकायत पर बिजली आपूर्ति में विवाद एवं विद्युत सब स्टेशन में बाहरी कामगारों को नियुक्त किए जाने के विरोध में रविवार को मुखिया पार्वती सरदार के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा रायबासा सब-स्टेशन का सांकेतिक घेराव किया गया। विदित है कि कुछ दिन पूर्व पंचायत वासियों द्वारा मुखिया से लिखित शिकायत करते हुए सब स्टेशन से पंचायत के सभी गांवों को बिजली आपूर्ति किए जाने तथा सब स्टेशन में पंचायत के लोगों को नियुक्त करने की मांग की गई थी। इसी क्रम में रविवार को मुखिया पार्वती सरदार के नेतृत्व में पंचायत के भारी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन पहुंच कर वहां कार्यरत कामगारों से बातचीत की। तत्पश्चात हंगामा करते हुए सब स्टेशन का सांकेतिक घेराव किया। इस मौके पर मुखिया ने बताया कि सब स्टेशन से पंचायत के सभी गांवों को बिजली आपूर्ति करने और पंचायत के योग्य लोगों को बतौर कामगार नियुक्त करने की वादाखिलाफी को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। विभाग के कनीय अभियंता कुणाल प्रजापति द्वारा नियमित क्षेत्र भ्रमण नहीं करने और इन मामलों पर लचर और उदासीन रवैए के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि सांकेतिक घेराव के बाद शीघ्र ही इस मामले में वे कनीय अभियंता सहित विभाग के अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर लिखित शिकायत किया जाएगा। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन को भी पूरे मामले से सविस्तार अवगत कराया जाएगा। बताया कि शीघ्र ही पंचायत के सभी गांवों को बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई एवं पंचायत से बाहर के कामगारों को हटाकर पंचायत के योग्य लोगों को नियुक्त नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी श्यामापदो गोराई, ग्राम प्रधान बैद्यनाथ नायक, समाजसेवी सोनू सरदार, नितेश महतो, धूमा बेसरा, भरत नायक, गौतम महतो, प्रेमचन्द महतो, चंदना नायक, राजकुमार कैवर्त, कोकिल मंडल समेत काफी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन