मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वाणी विद्या मंदिर स्कूल में वित्तीय अनियमितता की जांच की District Education Officer investigated financial irregularities in Vani Vidya Mandir School

लेखक: प्रकाशित:
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वाणी विद्या मंदिर स्कूल में वित्तीय अनियमितता की जांच की District Education Officer investigated financial irregularities in Vani Vidya Mandir School

गम्हरिया : जनसेवा समिति द्वारा गम्हरिया में संचालित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में दो पक्षों में प्रबंधन कमेटी के गठन और वित्तीय अनियमितता को लेकर विगत कई महीनो से चल रहे विवाद की शिकायत की जांच करने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे। इस दौरान जन सेवा समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष सुसेन महतो और प्रधानाध्यापक परितोष महतो ने डीईओ के समक्ष आम सभा के द्वारा गठित नई कमेटी के दस्तावेज और पुरानी कमेटी को भंग करने का दस्तावेज के अलावा वित्तीय अनियमितता संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया। डीईओ ने सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की। इस संबंध में जन सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुसेन महतो ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत को उन्होंने संतुष्टि व्यक्त करते हुए शिकायत को गलत पाया। डीईओ ने झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अलावा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन