मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जुगसलाई पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार Jugsalai police arrested three members of a bike thief gang

लेखक: प्रकाशित:
जुगसलाई पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार Jugsalai police arrested three members of a bike thief gang

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई पुलिस से बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन स्कूटी और दो बाइक भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई एमई स्कूल रोड निवासी गौरव कुमार साहू, हरिकांत साहू उर्फ नागू उर्फ गोरा बिल्ला और मोहित लाल शामिल हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते रविवार की रात गणगौर स्वीट्स के पास से संतोष कुमार रजक की स्कूटी चोरी हो गई थी। संतोष की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और अभियान के दौरान बाटा चौक के पास चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी के वाहन झाड़ियों में छिपाए जाते थे और ग्राहक मिलने पर उन्हें बेच दिया जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बाल्टी फैक्ट्री के पास झाड़ियों से दो स्कूटी और दो बाइक बरामद किया। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से जुगसलाई क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के आतंक पर अंकुश लगने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर निगरानी जारी रहेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन