मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कपाली के 22 वर्षीय युवक मोहम्मद अयान की मौत 22-year-old Mohammed Ayan of Kapali died after being hit by an unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कपाली के 22 वर्षीय युवक मोहम्मद अयान की मौत 22-year-old Mohammed Ayan of Kapali died after being hit by an unknown vehicle

   फ़ाइल फोटो
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के आनंदपुर के समीप सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कपाली के बन्धुगोरा निवासी मोहम्मद अयान (22) नामक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि वह शादी पार्टी में फूल डेकोरेशन का काम करता था। इसी काम के सिलसिले में ही वह बाइक से आदित्यपुर जा रहा था। इसी क्रम में आनंदपुर गाँव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से उसे उठाकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बताया जाता है कि विगत छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन