मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्व. बबलू मेलगांडी ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी ईच्छापुर वाईकेएस टीम Ichhapur YKS team became the winner of Late Bablu Melgandi Trophy Football Tournament

लेखक: प्रकाशित:
स्व. बबलू मेलगांडी ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी ईच्छापुर वाईकेएस टीम Ichhapur YKS team became the winner of Late Bablu Melgandi Trophy Football Tournament
आदित्यपुर : आदित्यपुर आज़ाद मैदान में सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा स्व0 बबलू मेलगांडी ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। इसमें पेनल्टी शूटआउट के जरिए रोमांचक मुकाबले में ईच्छापुर वाईकेएस की टीम बानरा स्पोर्टिंग सरायकेला को हरा कर विजेता बनी। इससे पूर्व फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए। फाइनल मैच से पहले उन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जहां टीम भावना के साथ आगे बढ़ाने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में सभी खिलाड़ी मिलकर बाधाओ को पार कर लक्ष्य प्राप्त करते हैं। ठीक उसी प्रकार हमें अपने सामाजिक जीवन में भी एकजुट रहकर  लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुटबॉल मैच में जीत या हार नहीं होती, एक टीम जीतता है तो दूसरा टीम सीखता है। हमें इसी फार्मूले को अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए।  कहा कि आजाद सपोर्टिंग के प्रयास पर आजाद मैदान खिलाड़ियों के लिए बचा हुआ है। इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही सरकार स्तर तक इस प्रस्ताव को पहुंचने का कार्य किया जाएगा ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में आदिवासी कल्याण समिति के राजू सरदार, बिरजू पति, राजद महासचिव देव प्रकाश देवता, बोज  गोप, सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किशनु मेलगांडी, राजू बान्डरा,बोयो मेलगांडी,अमर मेलगांडी, राजू तियु, समीर मेलगांडी, मधुसुधन तियू, विजय पूर्ति, बादल पूर्ति, पांडु लांगुरी, राम सिंह पूर्ति आदि मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन