मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईंट लदा 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से चालक और मजदूर घायल Driver and labourer injured when a 407 vehicle loaded with bricks overturned uncontrollably

लेखक: प्रकाशित:
ईंट लदा 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से चालक और मजदूर घायल Driver and labourer injured when a 407 vehicle loaded with bricks overturned uncontrollably



  गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत आमडीह तालाब के समीप शनिवार दोपहर ईंट लदा 407 मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसका चालक विनोद हेम्ब्रम और उसपर बैठा मजदूर दुर्गा हेम्ब्रम घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उंक्त घटना के बाद काफी देर तक वहां सड़क जाम रहा जिससे राहगीरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। बताया गया है कि 407 वाहन पर लदा ईंट पुड़ीशीली से दुग्धा ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्रामीण तालाब से स्नान कर घर जाने के लिए सड़क पर आए। इसी दौरान आमडीह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा वाहन तालाब के पास घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद पूरे सड़क पर ईटा बिखर गया जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन