मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोल्हान फाइटर ने डीसी को ज्ञापन सौंप सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की Kolhan Fighter submitted a memorandum to DC demanding a ban on road accidents

लेखक: प्रकाशित:
कोल्हान फाइटर ने डीसी को ज्ञापन सौंप सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की Kolhan Fighter submitted a memorandum to DC demanding a ban on road accidents
सरायकेला : कोल्हान फाइटर के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग किया है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले की सबसे व्यस्ततम सड़क मार्ग आदित्यपुर से कांड्रा टोल प्लाजा तक है। यह सड़क मार्ग के चौड़ा रहने और डिवाइडर लगे होने के कारण पूर्व की अपेक्षा इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, किंतु कांड्रा से सरायकेला तक के बीच सड़क दुर्घटनाओं के मामले में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। विगत पांच वर्षों में सरायकेला और कांड्रा के बीच कई कंपनियां खुल गईं है जहां निरंतर भारी वाहनों का आवागमन होते रहता है। जिला मुख्यालय होने के कारण जिले भर से लोगों का आना-जाना उंक्त मार्ग पर लगा रहता है। चाईबासा सहित ओडिसा राज्य के विभिन्न जगहों पर जाने के लिए सरायकेला-कांड्रा मार्ग से होकर ही जाना पड़ता है। बताया गया है कि पतली सड़क पर सैकड़ों वाहनों के चलने से भी जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा सड़क के दोनो किनारे पर 20-20 फीट का जगह छोड़ा गया है। ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से सरायकेला कांड्रा मार्ग को चौड़ीकरण करवाने की मांग की गई है। इस मौके पर कुलदीप महतो, चंद्रनाथ महतो, सूरज महतो, अमीन महतो, तारक महतो आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन