मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया शिव बांध के समीप आयोजित श्रीमद भागवत कथा यज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Crowds of devotees gathered on the fourth day of Shrimad Bhagwat Katha Yagna organized near Gamharia Shiva bandh

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया शिव बांध के समीप आयोजित श्रीमद भागवत कथा यज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Crowds of devotees gathered on the fourth day of Shrimad Bhagwat Katha Yagna organized near Gamharia Shiva bandh

गम्हरिया : महिला मंडली शिवपुरी की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित शिव बांध में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक श्रद्धेय अनुपानंदजी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म से सम्बंधित वृतांत का श्रवण कराया जिसे सुनकर उपस्थित भक्त श्रद्धालु भाव विह्वल हो उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण सभी प्रकार के कल्याण देने वाला है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ये महान ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में भागवत कथा का वही महत्व है जो शरीर में आत्मा का होता है। जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर निरर्थक है, उसी प्रकार भक्ति के बिना जीवन शून्य है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा सबसे न्यारी है। भागवत कथा के श्रवण से मानव के कष्ट दूर हो जाते हैं। हमें सच्चे भाव से कथा सुननी चाहिए। कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने से मानव को धर्म ज्ञान मिलता है और उसे पता चलता है कि वास्तव में हमारे जन्म का उद्देश्य सिर्फ संसार की अप्राकृतिक चीजों का सुख प्राप्त करना मात्र नहीं है। धर्म श्रवण के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है। इस मौके पर उपस्थित कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति भी की गई। इसके आयोजन में कुमार संजय, रीता देवी, भारती समेत सभी भक्तजनों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन