मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई गम्हरिया में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन Two day national seminar organized at XITE Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई गम्हरिया में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन Two day national seminar organized at XITE Gamharia
गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन।छात्रों को समकालीन मुद्दों पर अंतःविषय अनुसंधान के लिए किया गया था। इसका शुभारंभ उप प्राचार्य डॉ0 फ्रांसिस मुक्ति क्लेरेंस एस. जे. द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात, छात्र-छात्राओं द्वारा प्रार्थना गीत के साथ इसकी शुरुआत की गई। सेमिनार के दूसरे दिन प्रतिष्ठित अकादमिक डॉ0 लिसा थॉमस और डॉ0 मनीषा टाइटस द्वारा पेपर्स ने डिजिटल पहचान, पर्यावरण क्षरण, लिंग गतिशीलता और रचनात्मक लेखन पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव जैसे विविध विषयों के बावत जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता और अंतःविषय अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया। इसके आयोजन में प्राचार्य डॉ0 फ्रांसिस ई.ए. फ्रांसिस एसजे, सहायक प्रोफेसर अकिंचन जैक्सा, संकाय सदस्य डॉ0 स्वाति सिंह, सहायक प्रोफेसर अमित चतुर्वेदी, ब्रांडिंग और संचार प्रमुख आशीष सिंह आदि का सक्रिय भूमिका रही।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन