मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीडीओ ने विभिन्न गम्हरिया के पंचायतों में किया मनरेगा योजना के कार्यों का भौतिक निरीक्षण, सख्ती से पूर्ण करने का दिया निर्देश BDO conducted physical inspection of MNREGA scheme works in various Gamharia Panchayats and directed to complete them strictly

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कई पंचायतों का दौरा कर वहां मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा, यशपुर, चमारू और नारायणपुर पंचायत का दौरा कर कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान कई पंचायतों में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे मजदूरों को नगण्य पाया। तत्पश्चात, उन्होंने प्रखंड सभागार में मनरेगाकर्मियों के साथ बैठक कर काफी सख्ती दिखाई। उन्होंने उपस्थित मनरेगा कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए इस मामले में शो काॅज़ करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को सभी जिम्मेदारी के साथ शीघ्र संपन्न कर हर एक ग्रामीण तक योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाना सुनिश्चित करें। कहा कि कार्य में लापरवाही कतई वर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन