मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 'नई चेतना' कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित Meeting held under 'Nayi Chetna' program against gender based violence

लेखक: प्रकाशित:
जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 'नई चेतना' कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित Meeting held under 'Nayi Chetna' program against gender based violence

गम्हरिया : बाल विकास परियोजना कार्यालय, गम्हरिया में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिंग आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा इत्यादि पर ग्रामीण परिवारों में समझ विकसित करने के लिए राष्टीय अभियान "नई चेतना जेण्डर आधारित हिंसा' के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सैकड़ो महिलाएं शामिल हुई। इस मौके पर लैंगिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने व महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने तथा उनका सहयोग करने की शपथ ली गई। इस मौके पर लैंगिक हिंसा के मामलों में उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई। इस दौरान अपने अपने क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार करने की उन्होंने महिलाओं को सलाह दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन