मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कला महोत्सव में छह कला विधाओं में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत Participants were awarded in six art forms in the state level art festival

लेखक: प्रकाशित:
राज्य स्तरीय कला महोत्सव में छह कला विधाओं में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत Participants were awarded in six art forms in the state level art festival

रांची(Ranchi)  : झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव 2024-25 का बुधवार काे समापन हो गया। दो दिनों तक रातू स्थित डायट कैंपस सांस्कृतिक विविधताओं के गौरव से सराबोर रहा। महोत्सव के अंतिम दिन कला महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी   सचिदानंद द्विवेंदु तिग्गा शामिल हुए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी  धीरसेन सोरेंग और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक प्रदीप चौबे भी उपस्थित थे। कुल छह कला विधाओं में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नाट्य विधा में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग को दूसरा और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुराबांदा, पूर्वी सिंहभूम को तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
पारंपरिक कहानी वाचन में डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुढ़मू, रांची को दूसरा स्थान, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दृश्य कला में बालिका आवासीय विद्यालय, राहे की प्रतिमा कुमारी को मूर्ति कला में पहला स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल, चतरा के अनुज राज को चित्रकारी में दूसरा स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांडी ,गढ़वा की अंजली कुमारी को चित्रकारी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। संगीत गायन में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, गारू, लातेहार को पहला स्थान, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो को दूसरा स्थान और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मरकचो, कोडरमा को तीसरा स्थान मिला है। नृत्य में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, दीघा, भुला, बोड़ाम पूर्वी सिंहभूम को पहला स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम को दूसरा स्थान, रानी ज्योतिर्मय हाई स्कूल, पाकुड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। संगीत वादन विद्या में कैराली स्कूल, रांची के अर्पण मुखर्जी को पहला स्थान, डी ए वी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग के रुद्रमणि को दूसरा स्थान और एम जी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो के रोहित तिर्की को तीसरा स्थान मिला है। दो दिवसीय कला उत्सव के निर्णायक के रूप में मनपुरन नायक, संदीप चैटर्जी, जाहिद खान, संगीत वादन के लिए बालेश्वर नायक एवं जितेंद्र मिश्रा, दृश्य कला के लिए रामानुज, विनोद रंजन, नृत्य विद्या के लिए मौमिता पाल, अरुण महतो, कहानी वचन के लिए मृणाल पाठक एवं नाटक विधा के लिए राकेश नायक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन कार्यक्रम का संयोजन और संचालन श्री चंद्रदेव सिंह ने किया। दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओ को आगामी 3 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन