मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

25 को उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का होगा भव्य अभिनंदन- पुरेंद्र Industry Minister Sanjay Prasad Yadav will be felicitated on 25th- Purendra

लेखक: प्रकाशित:
25 को उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का होगा भव्य अभिनंदन- पुरेंद्र Industry Minister Sanjay Prasad Yadav will be felicitated on 25th- Purendra
आदित्यपुर : श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास तथा उद्योग मंत्री, झारखंड सरकार आगामी 24 दिसंबर को शाम सात बजे जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। उसके बाद प्रातः 11:00 बजे जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार के लोकप्रिय राजद नेत्री सीमा कुशवाहा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष/ सचिव एवं विभिन्न कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष/ सचिव को भी आम आमंत्रित किया जाएगा। इस बाबत


पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम वेतन और लाभांश के आधार पर बोनस दिलाने हेतु कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को भी सरकार द्वारा घोषित लाभ दिलाने की कड़ाई से कोशिश की जाएगी।कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 12:30 बजे सुरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के कर कमलो द्वारा 1000 जरूरतमंदों के बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण कूपन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु पूरे शहर में करीब 100 होर्डिंग लगाया जा रहा है। साथ ही, आयोजन समिति के सभी सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में विस्तृत रूप से जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वरिष्ठ नेता राजद एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, यदुनंदन राम, नसीम अंसारी, सलीम जावेद, प्रमोद गुप्ता, राजेश्वर पंडित, राजद प्रदेश महामंत्री देव प्रकाश, युवा जिला अध्यक्ष राजद उदित यादव, रामानंद भक्तl, सकला मार्डी, सत्येंद्र प्रभात, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा, अवधेश कुमार, कन्हैया यादव, शैलेंद्र कुमार, भुनेश्वर यादव, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, भरत राम, अधिवक्ता संजय कुमार, आरके अनिल, शिव शंकर राय, शंभू प्रसाद आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन