मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छोटा गम्हरिया में लाभुक समिति के बोर्ड लगाए बिना चल रहा है पेबर्स ब्लॉक सड़क निर्माण, अनियमितता बरते जाने की शिकायत In Chhota Gamharia, construction of paver block road is going on without installing the board of beneficiary committee, complaint of irregularities

लेखक: प्रकाशित:
छोटा गम्हरिया में लाभुक समिति के बोर्ड लगाए बिना चल रहा है पेबर्स ब्लॉक सड़क निर्माण, अनियमितता बरते जाने की शिकायत In Chhota Gamharia, construction of paver block road is going on without installing the board of beneficiary committee, complaint of irregularities
गम्हरिया : प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड एक में चल रहे पेबर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य में कई अनियमितताओं का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। स्थानीय लोगों  ने बताया कि लाभुक समिति का बोर्ड लगाए बिना सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जबकि पंचायतों में किसी भी विकास कार्य को वार्ड सभा में चयनित लाभुकों के द्वारा ही किए जाने का प्रावधान है। इस बाबत उंक्त वार्ड के वार्ड सदस्य गीता टुडू से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें केवल यह जानकारी है कि सड़क बन रही है। लेकिन कौन लाभुक समिति काम कर रही है, कितने राशि की योजना है, इसका उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण में सामग्री के उपयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में कोयले का डस्ट (स्लैग) डालकर पेबर्स ब्लॉक लगाया जा रहा है। उसमें क्रेशर डस्ट का उपयोग भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है। इसी प्रकार, पंचायत सचिवालय के पास भी पेबर्स ब्लॉक लगाया गया है, लेकिन वहां भी लाभुक समिति का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक निगरानी की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह मामला पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में हो रही लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी को उजागर करता है। ग्रामीणों ने गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य की जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन