मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सात दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा Kalash Yatra was taken out on the first day of the seven-day Bhagwat Katha

लेखक: प्रकाशित:
सात दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा Kalash Yatra was taken out on the first day of the seven-day Bhagwat Katha
गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया के ऊपरपाड़ा स्थित चैतन्य मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातःकाल में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें एक सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने शिव बांध तालाब से कलश में जल लेकर बाजे-गाजे के साथ लक्खी मन्दिर परिसर पहुंचकर कलश स्थापित कर संकल्प लिया। तत्पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना कर इस धार्मिक कार्यक्रम का आरंभ किया गया। इस मौके पर कथावाचक के रूप में बांग्लादेश की निरुपमा गोस्वामी को आमंत्रित किया गया है जिनके द्वारा भागवत कथा ज्ञान का प्रवचन दिया जाएगा। इसके आयोजन में मन्दिर कमेटी के बादल दास, बलाई बेज, निताई पॉल समेत कमेटी के सभी सदस्यों व बस्ती के सभी भक्त वृन्दो का सहयोग रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन