मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दो बाइक में हुई आमने सामने टक्कर में दो युवक की मौत, महिला, बच्चे समेत चार घायलTwo youths died, four including woman and child injured in head-on collision between two bikes

लेखक: प्रकाशित:
दो बाइक में हुई आमने सामने टक्कर में दो युवक की मौत, महिला, बच्चे समेत चार घायलTwo youths died, four including woman and child injured in head-on collision between two bikes

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को सुपर स्प्लेंडर और आर-15 बाइक के बीच हुई आमने सामने टक्कर में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला, दो बच्चा समेत एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान चांडिल के मानीकुई निवासी मोहन सिंह और  सरायकेला के चमारू पंचायत अंतर्गत नेंगटासाईं गांव निवासी शंभु महतो के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मानीकुई निवासी अशोक सिंह समेत मृतक शंभु सिंह के बाइक पर सवार एक महिला व उसके दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया जबकि घायल महिला, पुरुष व बच्चों को इलाज के लिए जेआरडीसीएल के एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानीकुई निएस मोहन सिंह आर-15 बाइक से  अशोक सिंह के साथ कांड्रा की ओर आ रहे थे। वहीं, नेंगटासाई  निवासी शंभु महतो अपने सुपर स्प्लेंडर बाइक से पत्नी व दो बच्चों के साथ चांडिल की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज पर दोनों बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक के आगे का चक्का अलग हो गया। दोनों बाइक में सवार सभी लोग कुछ दूरी पर फेंका गए। इस दुर्घटना के बाद वहां जुटी भीड़ द्वारा घटना की सूचना कांड्रा थाना को दी गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक कांड्रा-चांडिल मार्ग पर आवागमन बाधित भी रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन