मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत से मिले पुरेंद्र, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा, महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी को जिताने का दिया भरोसा Purendra met Chief Minister Hemant, discussed about Seraikela assembly constituency

लेखक: प्रकाशित:
मुख्यमंत्री हेमंत से मिले पुरेंद्र, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा, महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी को जिताने का दिया भरोसा Purendra met Chief Minister Hemant, discussed about Seraikela assembly constituency

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने रांची स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र विशेषकर आदित्यपुर- गम्हरिया में महागठबंधन की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व की तरह इस बार भी महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु राजद एवं आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति की ओर से पूरी ताकत लगाने का भरोसा दिया। पुरेंद्र नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया कि राजद और सामाजिक न्याय की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हमेशा से महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी को अपना वोट देते रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ एसएन यादव, उदित यादव, देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, सत्येंद्र प्रभात, अवधेश कुमार, संतोष यादव, मिथिलेश कुमार झा आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन