मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका में वैष्णव समाज झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन में उतरा, 20 हजार वोटर के समक्ष डोर टू डोर कर रहे है प्रचार Vaishnav Samaj came out in support of JMM candidate Sanjeev Sardar in Potka, campaigning door to door in front of 20 thousand voters

लेखक: प्रकाशित:
पोटका में वैष्णव समाज झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन में उतरा, 20 हजार वोटर के समक्ष डोर टू डोर कर रहे है प्रचार Vaishnav Samaj came out in support of JMM candidate Sanjeev Sardar in Potka, campaigning door to door in front of 20 thousand voters

जादूगोड़ा : पोटका में छठ महापर्व की समाप्ति के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गया है। भाजपा का गढ़ माने जानेवाले पोटका के डोमजुडी गांव में वैष्णव समाज के बिखराव से भाजपा चिंतित है। इधर गांव की सामाजिक संस्था आदिम झारखंड वैष्णव समाज ने बैठक कर पोटका विधायक सह झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन का ऐलान किया है और पूरे पोटका में वैष्णव समाज के लोग गांव में घूम-घूम कर लोगों को झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। ऐसे में पोटका में चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। दूसरी ओर डोमजुडी गांव में भी बदलाव की लहर बह रही है और लोग भाजपा छोड़ झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन में कूद पड़े है। इस बाबत मिहिर दास, सुंदरलाल दास व नवदीप दास ने बताया कि उनके समाज के आदर्श चैतन्य महाप्रभु का सम्मान देने का काम क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने किया है। समाज के उत्थान में कई कार्य किए है। जिसको लेकर झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार को उनका समाज चुनाव में समर्थन करेगा। इस बैठक में समाज  की ओर से नवदीप दास, सुंदर लाल  दास, समर दास, मिहिर दास, अरुण दास, तरनी दास, वरुण दास, प्रदीप दास, विभूति दास, मानिक दास, निताई दास समेत भारी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
बहरहाल पोटका में 20 हजार वैष्णव वोट किस करवट  लेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन वर्षों से भाजपा को वोट देने वाले वैष्णव समाज के नए रुख ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन