मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल प्रतियोगिता रविवार को Trial competition for players of state level senior wrestling competition on Sunday

लेखक: प्रकाशित:
राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल प्रतियोगिता रविवार को Trial competition for players of state level senior wrestling competition on Sunday

गम्हरिया : झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में नवंबर के अंतिम सप्ताह में 25वीं सीनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल गिरिको रोमन स्टाइल एवं फ्री स्टाइल महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जाएगा। उंक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार, 10 नवंबर को गम्हरिया स्थित टाटा काम्प्लेक्स कॉलोनी के अरुणोदय क्लब प्रांगण में एक दिवसीय पुरुष व महिला कुश्ती का ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई भी इच्छुक खिलाड़ी जो सरायकेला-खरसावां जिला के निवासी हैं वे अपने पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति व चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ट्रायल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल जिन प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उंक्त         प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव अखिलेश्वर प्रसाद, सदस्य सुरेश नारायण चौधरी, शैलेंद्र सिंह, अमरिंदर सिंह, राज किशोर सिंह, टुनटुन सिंह, उत्तम कुमार, विनीता मुर्मू ,अमित कुमार मोदक , प्रणव रॉय, बलराम तांती, लक्ष्मण महतो आदि जी जान से लगे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन