मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीतारामपुर डैम स्थित फॉर्म हाउस में किया गया भाजपा नेता बास्को के पुत्र अनमोल और अनन्या की प्रतिमा का अनावरण Statue of Anmol and Ananya, sons of BJP leader Basco, unveiled at the farm house located at Sitarampur DamStatue of Anmol and Ananya, sons of BJP leader Basco, unveiled at the farm house located at Sitarampur Dam

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : सीतारामपुर डैम किनारे स्थित फार्म हाउस में भाजपा नेता बास्को बेसरा के दिवंगत पुत्र अनमोल बेसरा और अनन्या वर्मा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उंक्त फॉर्म हाउस में दोनों की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टाटा फाउंडेशन के अधिकारी सत्य नारायण नंदा और बास्को बेसरा ने दोनों की प्रतिमा का अनावरण किया। तत्पश्चात उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विदित है कि बीते वर्ष 4 अगस्त को  उनके पुत्र अनमोल बेसरा और उसकी महिला मित्र अनन्या वर्मा की कांदरबेड़ा के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी स्मृति में दोनों की प्रतिमा स्थापित किया गया। इस मौके पर पूर्व आयकर आयुक्त देवीधन बेसरा, उमेश सिंह, संजय सिंह, रमेश हांसदा, भाजपा नेता अमित सिंहदेव, अजीत सिंह, उद्यमी अनिल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन