मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक RJD workers held a meeting to ensure the victory of the Grand Alliance supported JMM candidate from Seraikela

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक RJD workers held a meeting to ensure the victory of the Grand Alliance supported JMM candidate from Seraikela

◆बैठक में शामिल गणेश महाली ने मांगा सबका आशीर्वाद और समर्थन
आदित्यपुर : आदित्यपुर-2 के रोड नंबर-19 स्थित ओमप्रकाश के आवास पर राजद के सक्रिय सदस्यों की एक विस्तारित बैठक हुई। बैठक में राजद समर्थकों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कई वर्षों से सरायकेला विधानसभा और चाईबासा संसदीय सीट पर महागठबंधन का कब्जा रहा है और उसमें राष्ट्रीय जनता दल व सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राजद नेताओं ने इस बार आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी को बढ़त दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरायकेला विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी झामुमो उम्मीदवार गणेश महाली को ईबीएम के क्रमांक संख्या-1, तीर कमान छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बनानी है और लालू- तेजस्वी, सोनिया- राहुल, शिबू सोरेन- हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत बनाना है। मौके पर उपस्थित झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि वे दो बार चुनाव हारने के बावजूद पिछले 15 वर्षों से पूरे विधानसभा क्षेत्र सहित विशेष कर आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के सभी पर्व त्योहार, खेलकूद, सांस्कृतिक व  सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी वे सभी क्षेत्रों में समान रूप से योजनाओं को धरातल पर लागू करेंगे। किसी भी क्षेत्र विशेष के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से एक बार अपना आशीर्वाद देकर अपने बेटा- भाई गणेश महाली को विधानसभा भेजने की विनती की।बैठक में मुख्य रूप से राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, कमलेश्वरी पासवान, महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, एसएन यादव, देव प्रकाश, यदुनंदन राम, प्रमोद गुप्ता, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, राजेश्वर पंडित, मनोज चौरसिया, पशुपति सिंह, गजेंद्र झा, फुलेश्वर शाह, भरत राम, रघुनाथ प्रसाद सिंह, दिलीप मंडल, संतोष यादव, मिथिलेश कुमार झा, बैजू यादव, आरके अनिल, श्रीराम ठाकुर, मनोज कुमार सिंह समेत काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन