मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हेमन्त सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर पुरेंद्र ने दी बधाई Purendra congratulated Hemant Soren on becoming the Chief Minister for the fourth time

लेखक: प्रकाशित:
हेमन्त सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर पुरेंद्र ने दी बधाई Purendra congratulated Hemant Soren on becoming the Chief Minister for the fourth time

आदित्यपुर : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा महागठबंधन सरकार बनने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी,पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड सरकार गरीबों, समाज के कमजोर वर्गों के सपनों को साकार करेगी एवं विकास की रोशनी को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे गरीबों की चौखट तक पहुंचाने का काम करेगी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त किया कि झारखंड की नई सरकार शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के क्षेत्र में दीर्घकालिक नीति बनाएगी और औद्योगिक क्षेत्र तथा कृषि विकास के क्षेत्र में बेहतर काम करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर शुभकामना संदेश देने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे एसएन यादव, देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उदित यादव, सत्येंद्र प्रभात, संतोष कुमार सिंह, अवधेश कुमार, मनोज चौरसिया, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश झा सहित अन्य लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन