मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चुनाव खत्म होते ही जादूगोड़ा में बालू माफिया सक्रिय, दुड़कू बागान टोला स्थित स्वर्णरेखा नदी से अवैध बालू का उठाव शुरु, सरकार को लग रहा है करोड़ों का चुना As soon as the elections are over, sand mafia is active in Jadugoda

लेखक: प्रकाशित:
चुनाव खत्म होते ही जादूगोड़ा में बालू माफिया सक्रिय, दुड़कू बागान टोला स्थित स्वर्णरेखा नदी से अवैध बालू का उठाव शुरु, सरकार को लग रहा है करोड़ों का चुना As soon as the elections are over, sand mafia is active in Jadugoda

जादूगोड़ा : चुनाव खत्म होते ही जादूगोड़ा में बालू माफिया सक्रिय हो गए है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुड़कू बागान टोला स्थित स्वर्णरेखा नदी से अवैध बालू का उठाव का शुरु हो गया है। इस अवैध कारोबार से जहां  बालू माफिया मालामाल हो रहे है, वही झारखंड सरकार को प्रतिदिन वे करोड़ों का चुना लगा रहे है। इस बावत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलड़ीहा पंचायत के दुडकू बागान टोला से सटे गुरा नदी में प्रतिदिन 25-26 ट्रैक्टर बालू का अवैध उठाव जारी है जिसे बालू  माफिया आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों मसलन इंचडा, कुलड़ीहा, भाटीन जादूगोड़ा , गोविंदपुर में आपूर्ति कर प्रति ट्रैक्टर  तीन हजार से लेकर चार हजार में बेच रहे है। साथ ही, बालू का उठाव कर सड़क किनारे दुकानें सजा रहे है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। देखना यह है खनन विभाग इस दिशा में कब पहल करती है और वह अवैध बालू के इस काले कारोबार पर अंकुश लगा पाती है? यह गौर करने वाली बात होगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन