मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ Hemant Soren took oath as the 14th Chief Minister of Jharkhand

लेखक: प्रकाशित:
हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ Hemant Soren took oath as the 14th Chief Minister of Jharkhand

रांची(Ranchi) : गुरुवार को हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले झारखंड के पहले सीएम बन गए। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता कार्यक्रम में पहुंचे थे।
 

सांसद सह गुरुजी शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार, तमिलनाडू के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, सांसद पप्पू यादव, माले के प्रमुख दीपांकर भट्टाचार्य, आप सांसद राघव चड्डा, आप सांसद संजय सिंह, आरजेडी नेता जयप्रकाश नारायण समेत कई नेता उंक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन