मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखिल भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से 42वां खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक मीट 11 दिसंबर से मुंबई में 42nd Sports Competition and Cultural Meet organized by All India Department of Atomic Energy from 11th December in Mumbai

लेखक: प्रकाशित:
अखिल भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से 42वां खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक मीट 11 दिसंबर से मुंबई में 42nd Sports Competition and Cultural Meet organized by All India Department of Atomic Energy from 11th December in Mumbai

●यूसिल की जादूगोड़ा टीम से  शेखर मुर्मू व मजदूर नेता आनन्द महतो समेत 14 खिलाड़ियों का  हुआ चयन
जादूगोड़ा : अखिल भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से आगामी (11 से13 दिसंबर  तक मुंबई के अणुशक्ति नगर स्थित एनपीसीआई कॉम्प्लेक्स में 42वां खेलकूद व सांस्कृतिक मीट प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए यूसिल की जादूगोड़ा कोणार्क टीम से शेखर मुर्मू व मजदूर नेता आनन्द महतो समेत कुल 14  खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों के चयन को लेकर यूसिल स्पोर्ट्स काउन्सिल की ओर से मुरली मनोहर राव, नेहरू माझी व वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में यूसिल के कोणार्क टीम में श्रेष्ठ खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर चयन किया गया। इस ट्रायल  प्रतियोगिता में एएमडी ( खासमहल, सुंदरनगर), नाइजर (भुवनेश्वर)  तालचर (भुवनेश्वर), एएमडी ( शिलांग) आदि के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
यूसिल की कोणार्क टीम में चयनित खिलाड़ियों के नाम:
यूसिल की कोणार्क टीम में   400मीटर रेस में जादूगोड़ा सॉफ्ट मैकेनिकल से शेखर मुर्मू, नरेश मुर्मू, एलएम बेहरा, पैदल दौड़ में बलराम मुर्मू, 200 मीटर रेस में मजदूर नेता आनन्द महतो, एचएन रजक, 100 मीटर में रंजीत पड़िया ( शिलांग), 1500 मीटर में भीम मार्डी, मुनेश भाटिया ( शिलांग),  लॉन्गजंप में गोपीनाथ मुखी समेत अन्य तीन महिला खिलाड़ियों में आई प्रीति, झूमा दास व सगरीया बारीक का चयन किया गया है। यह टीम अगले महीने 8 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन